माँ वनस्पति घाट पर अदृश्य छटा देखने उमड़ी भीड़:11 हजार दीपो से सजा घाट व मंदिर

*सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे

वाराणसी- वाराणसी जिले के चोलापुर क्षेत्र के नियारडीह वनस्पति घाट स्थित माँ वनस्पति मंदिर पर कई वर्षों से हो रहे मॉ वनस्पति महोत्सव एवं देव दीपावली पर्व के अवसर पर माँ वनस्पति विकास समिति के तत्वावधान में नियारडीह घाट पर वनस्पति मंदिर को 11 हजार मिट्टी के दीपो से सजाया गया।इस दौरान बिजली के झालरों,हैलोजन माक्स के साथ बिजली के तरह-तरह बल्ब और झालरों की सजावट घाट पर अलग ही छटा बिखेर रही थी।वही ब्राम्हणों के बैदिक मन्त्रोच्चार से जब माँ आरती शुरू हुई तो ऐसा लगा कि मानो स्वर्ग लोक से देवी और देवता उतर कर आरती में शामिल हो गए हो।वनस्पति महोत्सव व देव दीपावली के अवसर पर भब्य संगीत समारोह आयोजन में शामिल होकर भक्ति गीत की स्वर लहरियो पर श्रोताओ ने खूब आनंद उठाया।वनस्पति महोत्सव व देव् दीपावली का पर्व एक ही साथ मनाया गया।सर्व प्रथम घाटो और मंदिरो को भब्य रूप से सजाने के बाद घंटा,घड़ियाल,शंख की करतल ध्वनि से माँ वनस्पति की आरती की गई। दौरान समूचा नियारडीह क्षेत्र हर हर महादेव व माँ वनस्पति के जयकारे से भक्ति मय हो उठा था। वनस्पति महोत्सव व देव दीपावली के अवसर पर माँ वनस्पति भवानी मंदिरो के साथ पुराने और नए मंदिर को बिजली के झालरों से खूब सजाया गया रहा।कार्यक्रम में माँ वनस्पति आरती के दौरान विद्वान ब्राम्हणों ने मंत्रोच्चार किया। वही कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े व्यवस्था में चौकी प्रभारी अजगरा हरि ओम प्रताप सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौकेपर उपस्थित थे वही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुशील सिंह विधायक सैयदराजा चंदौली, एवं विशिष्ट अतिथि कैलाश सोनकर विधायक अजगरा, चोलापुर ब्लाक प्रमुख सुभाष यादव,पूर्व ब्लाक प्रमुख लालबहादुर सिंह,कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह ने किया। वही कार्यक्रम माँ वनस्पति महोत्सव एवं विकास समिति नियारडीह के संयोजक एवं सचिव शिवाजी सिंह, अध्यक्ष रामदुलार यादव, उपसचिव ओमप्रकाश माली,
कोषाध्यक्ष रमेश माली, मुखराज यादव,महेश सिंह, डॉ गौरी शंकर दुबे सहित सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।