महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान ममता खरब ने मैराथन दौड़ को झंडी दिखा कर किया रवाना

*मैराथन दौड़ का उद्देश्य रोहतक को नशा मुक्त करना-सुरेश देशवाल

रोहतक/हरियाणा- स्थानीय जाट कॉलेज में सर चौ.छोटूराम जयंती के अवसर पर कमेरा वर्ग द्वारा 7वीं मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आरंभ जाट कॉलेज से छोटूराम संग्राहलय, सांपला में संपन्न हुई। प्रतियोगिता से पूर्व संगठन व उपस्थित लोगों ने सर चौ.छोटूराम को पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संगठन अध्यक्ष ने सुरेश देशवाल ने कहा कि हमें सर चौधरी छोटूराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, हमें किसी एक वर्ग के हितों को साथ न लेकर बल्कि सभी को साथ लेकर चलना चाहिए तथा उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए, यही उनको हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि मैराथन दौड़ एवं नशा मुक्त रोहतक का अथक प्रयास करते हुए देश व विदेश से आए धावकों ने भाग लिया।
मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान डी.एस.पी. ममता खरब ने झंडी दिखा कर रवाना किया तथा कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देना चाहिए ताकि नई-नई प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिला सके।
कमेरा वर्ग सामाजिक संगठन के अध्यक्ष सुरेश देशवाल ने बताया कि संगठन ने पांच व्यक्तियों को नशे से मुक्त करवाया है। उन्होंने बताया कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य है पूरे हरियाणा प्रदेश के युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति को रोकना है और प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है। मैराथन दौड़ प्रतियोगिता को सफल बनाने में एस.बी.आई तथा एल.पी.एस. बोसार्ड का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता में लगभग 1500 प्रतिभागियों ने मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया।
21 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में कीनिया देश के मिक्यिास प्रथम, सतेंद्र ने द्वितीय तथा इथोपिया देश के मास्टीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 11 किलोमीटर में अशोक, दलीप, कुलबीर क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरे स्थान पर रहे।
5 किलोमीटर दौड़ में अजय राठी ने पहला, अरमित सिंह ने दूसरा तथा विकास सांगवान ने तीसरा, महिला वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ में किरन ने प्रथम, रूबी ने द्वितीय तथा सोनिया तीसरे स्थान पर रही। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को प्रसिद्ध समाजसेवी मनमोहन गोयल, डीजीएम एसबीआई बैंक ओ.पी. चौधरी, ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मनमोहन गोयल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरेश देशवाल के प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर बाक्सिंग कोच संजीव कुमार, इक्वीटास बैंक मैनेजर कुलविंद्र दलाल, चंचल नांदल, रघुवेंद्र मलिक, संजय राठी, बॉक्सर सुमित कुमार, राजबीर राज्याण, विनोद हुड्डा, जगबीर मलिक, धर्मपाल मलिक, प्रिंस दुआ आदि मुख्य रूप से गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

– रोहतक से हर्षित सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।