महिला हिंसा विरोधी पखवाड़े का आगाज़

वाराणसी/चोलापुर- चोलापुर विकास खण्ड के जगदीशपुर में महिला चेतना समिति व किशोरी चेतना समिति के तत्वावधान में महिला हिंसा के विरोध में सभा किया गया व रैली निकाली गई।
भारत में महिलाओं की स्थिति चिंताजनक है सामाजिक चिंतकों द्वारा किए गए शोध और सर्वे से हमें जानकारी मिलती है कि चाहे बाहर काम करने वाली महिला हो, या घर के अंदर रहने वाली महिला, दोनों हिंसा के शिकार हैं महिलाओं के साथ हमारे समाज, परिवार और रिश्तेदारों द्वारा बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, अवैध देह व्यापार, दहेज हत्या, तेजाब डालना, बाल विवाह, बिना मर्जी ब्याह के लिए बाध्य करना, साइबर अपराध, शिक्षा से रोकना जैसी अनेकों प्रकार की हिंसा होती है। हिंसा का विरोध सिर्फ महिलाओं व किशोरियां ही नहीं हमारे समुदाय के सभी लोगों को करना होगा। संविधान में महिलाओं को हिंसा से सुरक्षा प्रदान करने और अपराधी को दंड देने के संबंध में कानून बनाया गया और समय-समय पर उसमें संशोधन भी किया गया है इसमें तभी बदलाव आएगा जब सभी लोग मिलकर विरोध करेंगे। सभा व रैली के दौरान मुख्य रूप से लिंग आधारित भेदभाव व हिंसा, घरेलू महिला हिंसा और यौनिक हिंसा विरोध करते हुए समाज से बिल्कुल खत्म करने का बीड़ा उठाने के साथ साथ रैली मे महिला हिंसा के खिलाफ महिलाओं ने नारा लगाये जैसे- “महिलाओं ने ठाना है, हिंसा के खिलाफ जाना है”, “जितनी मेरी भागीदारी उतनी मेरी हिस्सेदारी” “महिला का होगा सम्मान, तभी बनेगा देश महान” “जन जन को समझाना है, महिला हिंसा बंद करना है” महिलाओ ने स्वयं नारा बोलती हुई रैली से अम्बेडकर पार्क पर समाप्त किया गया कार्यक्रम की आयोजक महिला चेतना समिति की ब्लॉक अध्यक्ष मंजू प्रसाद ने किया सहयोग में लोक चेतना समिति के सूबेदार रहे इनके साथ रैली व सभा मे गाँव के दर्जनो किशोर, किशोरी महिलाओं की भागीदारी रही।

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।