महिला तथा बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाएं : चंद्र मोहन गर्ग

बरेली। मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि महिला तथा बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाएं उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराए जागरूकता पैदा करना, आत्म सुरक्षा की कला विकसित करने हेतु महिलाओं तथा बच्चों को प्रशिक्षित करना तथा उनके प्रति हिंसा/अपराध करने वालों की पहचान उजागर करने के दृष्टिगत दूसरे चरण में मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक मुद्दों से सुरक्षा तथा सपोर्ट आदि विषयों पर जागरूकता करवाएं। श्री गर्ग ने मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण में दिन प्रतिदिन महिलाओं तथा बालिकाओं से सम्बन्धित मुद्दों पर थीम बनाकर जागरूकता कार्यक्रम कराये जाने के निर्देश दिये। जन स्वयं सहायता समूहों की जिन महिलाओं ने आत्मनिर्भरता को लेकर अच्छा कार्य किया है। उनकी केस हिस्ट्री बनाकर अन्य महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रेरित किया जाये साथ ही मनरेगा में कार्यरत महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान से जोड़ा जाये। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनपद में कक्षा 10 व 12वीं की टॉप-10 बालिकाओं को अपना स्वर्णिम भविष्य बनाने के लिये प्रोत्साहित कार्यशाला का आयोजन किया जाये साथ ही जनपद में पूर्व से संचालित ’’बरेली की हुनर‘‘ कार्यक्रम को मिशन शक्ति अभियान से जोड़ा जाये तथा जनपद की महिला प्रधानों जिन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो। उनकी केस हिस्ट्री तैयार कर बेबीनार के माध्यम से सभी के साथ साझा की जाये।
करवा चौथ के आयोजन पर शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वैच्छिक संगठन रोजगार भारती के द्वारा मेंहदी पंडाल लगाये गये। जिसमें महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। गरीब बालिकाओं द्वारा महिलाओं को मेंहदी लगाकर स्वावलम्बी बनाने हेतु प्रेरित किया गया। महिलाओं और बालिकाओं की सहभागिता एवं सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट महिला अपराध सम्बन्धी कानूनों को लागू किये जाने एवं उनका वृहद प्रचार प्रसार किया गया एवं महिला एवं बालिकाओं से सम्बन्धित 181-महिला हेल्प लाइन, 1090-वीमेन पावर लाइन, 1098-चाइल्ड हेल्प लाइन, 112-आपात सेवायें आदि हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी। दान उत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत बनाये गये दान केन्द्रों में विकास भवन केन्द्र पर कपड़े, पुस्तकें, स्टेशनरी, जूते, चप्पल आदि सामग्री दान में दी गयी। साथ ही कलैक्ट्रेट दान केन्द्र पर पैंट-शर्ट, साड़ीए,स्वैटर, शॉल, डबल बैड की चादर, किताबे, कुर्तियां, शूट आदि दान में प्राप्त हुए। अर्बन हॉट बरेली में चल रहे मेले में महिला कल्याण विभाग के स्टॉल पर मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट महिला अपराध सम्बन्धी कानूनों को लागू किये जाने एवं उनका वृहद प्रचार प्रसार किया गया। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, नोडल अधिकारी मिशन शक्ति अभियान, मुख्य पशुपालन अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।