महिलाओं व बालिकाओ शिक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक करना सबका क‌र्त्तव्य- निर्मला

बरेली। मिशन शक्ति फेज 03 के तहत भारतीय शिक्षण मंडल महिला प्रकल्प द्वारा आयोजित भगिनी निवेदिता जयन्ती के अवसर पर सेमिनार हाल मैस्कॉट कालेज आफ एजुकेशन माइलस्टोन पीलीभीत रोड रिठौरा सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला दीक्षित ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सेवा, शिक्षा व अधिकारो के लिये जागरूक किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रोत्साहित कर समाज में अपनी भूमिका बनाने हेतु उनका उत्साह वर्धन किया गया। इसके साथ ही सदस्या द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी से महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु शासन द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी ली। जिस पर जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु शासन द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में बताया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड, सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की पात्रतायें एवं शर्तें, उ.प्र. रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में छात्राओं ने संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत सशक्त रहने एवं अपनी प्रतिभा को पहचानते हुए समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कहा गया। भारतीय शिक्षण मंडल महिला प्रकल्प बरेली की कमेटी द्वारा निर्मला दीक्षित, नीता अहिरवार को सम्मानित किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।