पहले पत्नी के साथ मारपीट कर सिर फोड़ा, बाद मे खुद भी जंगल मे जाकर लगा ली फांसी

बरेली। जिले के थाना सिरौली में एक युवक ने आपसी लड़ाई मे पहले पत्नी को मार-मारकर उसका सिर फोड़ दिया। लहूलुहान पत्नी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मे खुद शर्ट की आस्तीन फाड़कर जंगल में जाकर उससे फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। आपको बता दे कि थाना सिरौली क्षेत्र के गांव बसंतपुर निवासी रामबाबू (35) पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता था। वह खेती और मजदूरी कर परिवार पालता था। बुधवार रात उसका पत्नी से झगड़ा हो गया तो उसकी पिटाई कर दी। पत्नी खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। सिर से खून बहता देख उसको अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई तो रामबाबू वहां से भाग निकला। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह तक रामबाबू का कोई पता नहीं चला। दोपहर में आसपास के लोगों ने जंगल में यूकेलिप्टस के पेड़ पर शर्ट के सहारे फंदे पर लटके शव को देखा। जब वे पास गए तो वह रामबाबू का शव निकला। घटना की जानकारी मिलने परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर पुलिस पहुंची और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम भेजा। पुलिस के मुताबिक रामबाबू का शव उसकी शर्ट की फटी हुई आस्तीन से लटका मिला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।