महिलाओं और छात्राओं को किया सुरक्षा के प्रति जागरूक

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वाबलंबन अभियान के चलते बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों मे महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त करने के लिए सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी बबिता सिंह ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए न्याय पंचायत अग्रास के प्राथमिक विद्यालय दुगीपुर मे बालिकाओं एवम् महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु आवश्यक जानकारी दी। सुरक्षा व संरक्षण हेतु प्रशासन द्वारा प्रदत्त कानूनी अधिकारों के विषय में बताया। कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबर
1090 वुमेन पॉवर लाइन,181 वन स्टॉप महिला हेल्पलाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा,108 एम्बुलेंस सेवा,112 पुलिस हेल्पलाइन की जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी रेशु अग्रवाल और कंचन अग्रवाल ने महिला उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव पर सभी को जानकारी दी। विकास जैन ने आत्म सुरक्षा, बालिका शिक्षा व सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना कन्या सुमंगला के लाभ व आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कोविड 19 से बचाव की जानकारी भी दी गयी। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक चमन प्रकाश सागर, शिक्षामित्र हिमांशु, विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्रपाल गंगवार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।