मध्यान्न भोजन में अंडा नहीं मिलने पर छात्रों ने किया प्रर्दशन

बिहार /मझौलिया – पश्चिम चम्पारण।मझौलिया प्रखंड के महनवा रमपुरवा पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेमुआपुर मे शुक्रवार को मध्यान्न भोजन में अंडा नहीं मिलने पर छात्रों ने विरोध प्रर्दशन किया।छात्रों मे वर्ग पांच के अंजली कुमारी, मुनीता कुमारी, सतीश कुमार, वर्ग चार के प्रिया कुमारी, प्रिंस कुमार आदि ने बताया कि पिछले तीन शुक्रवार से मध्यान्न भोजन में अंडा नहीं मिल रहा है।सेव का मात्र एक दो टुकड़ा देकर खानापूर्ति की जा रही है।शिक्षा समिति अध्यक्ष ठग यादव ने बताया कि भोजन में अनियमितता को लेकर उन्होंने प्रधानाध्यापक को चेतावनी देते हुए कडी फटकार लगाई है।मध्यान्न भोजन प्रभारी सचिन कुमार ने कहा कि जांच कर एच.एम के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी।प्रधानाध्यापक कृष्णा कांत प्रसाद ने बताया कि जन्माष्टमी पूजन को लेकर छात्रों को अंडा के वजाय फल दिया जा रहा है।

– राजू शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।