मझौलिया में चित्रगुप्त पूजा की भव्य तैयारी

मझौलिया/बिहार- पाप पुण्य का लेखा जोखा रखनेवाले भगवान चित्रगुप्त पूजा की मझौलिया में भव्य तैयारी पूरी की जा चुकी है। चित्रांश परिवार में कलम दवात की पूजा को लेकर गजब उत्साह देखनें को मिल रहा है। घर-घर में पूजा की जबर्दस्त तैयारी की जा रही है।
चित्रांश परिवार को एकजुट होने की जरूरत है:

चित्रांश परिवार के लोग अपने अपने आय व्यय का ब्यौरा जोड़ने में लगे हैं। पूजा के दौरान शुक्रवार के दिन चित्रगुप्त भगवान के समक्ष आय व्यय का बजट प्रस्तुत करना होता है। मझौलिया चित्र गुप्त पूजा समाज के सदस्य व शुगर इंडस्ट्रीज के लेखा प्रबंधक विजय आनंद बताते है कि चित्रगुप्त के वंशजों को एकजुट होने की जरुरत है। बिना एकजुटता विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कंबल-कंबल में गांठ नहीं लगता। चित्रांश परिवार के सदस्यों को ईगो त्याग कर एकजुटता पर भरोसा रखना चाहिए।
पूजनोत्सव को सफल बनाने में सुनील कुमार वर्मा, राज आनंद, उमेश प्रसाद, सर्वेश कुमार, धंजीव श्रीवास्तव, राकेश कुमार, निरंजन वर्मा, केशव प्रसाद, सुशिल कुमार वर्मा, विकास चंद्र, सुमित कुमार, रंजन कुमार श्रीवास्तव, पीताम्बर प्रसाद, ब्रजेश कुमार, सुधीर श्रीवास्तव, कुमार सत्यम आदि तैयारियों में जुटे है।

– राजू शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।