मकान की दीवार गिरने से हुई 4 लोंगो की मौत पर परिवार को आर्थिक सहायता देने के दिए निर्देश

भोपाल/मध्यप्रदेश- भोपाल कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े ने भोपाल में वर्षा के कारण मकान की दीवार गिरने से मृतक चार लोगों को तत्काल आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि टीलाजमालपुरा के नाले में बहे बच्चे की तलाश में एसडीआरए तथा नगर निगम की टीम लगी हुई हैं। कलेक्टर ने घायल अजीम को तथा मकानों की मरम्मत एवं घर की सामग्री नष्ट होने के कारण नियमानुसार तत्काल आर्थिक सहायता देने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर ने बताया कि वर्षा से पुराने भोपाल के सामान्य रूप से प्रभावित क्षेत्र द्वारका नगर, सुन्दर नगर, छोला क्षेत्र, शिव नगर, उड़िया बस्ती आदि में जिला प्रशासन की टीम द्वारा खाने पीने की सामग्री का वितरण कार्य निरंतर किया जा रहा है।
वर्षा के कारण किलोल पार्क (धोबीघाट) में मकान की दीवारें गिर जाने के कारण श्री अजीम 35 वर्ष घायल हो गये जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसी दुर्घटना में अजीम की पत्नी सोमेला तथा बेटियां तंजीला 10 वर्ष तथा अरीबा 4 की मृत्यु हो गई है। ग्राम गोलखेड़ी में भी वर्षा के कारण गिरी दीवार की चपेट में आने से 8 वर्षीय बच्ची दीपिका पुत्री श्री विशन अहिरवार की मृत्यु हो गई है।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार आर.बी.सी.6 (4) के अंतर्गत आपदा में मृतक व्यक्ति के परिजन को रूपये चार लाख की सहायता राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। इसी प्रकार भवन क्षतिग्रस्त और घरेलू सामान के नष्ट होने में भी आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाती है।
– दुर्गाप्रसाद सूर्यवंशी, नलखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।