मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बरेली से आठ बार सांसद रह चुके केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने दिया इस्तीफा

बरेली। केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बरेली से आठ बार सांसद रह चुके केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। संतोष गंगवार भाजपा के काफी कद्दावर नेता है। जो कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके है। मंत्रिमंडल के विस्तार से ठीक पहले संतोष गंगवार का इस्तीफा देना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीति मे अच्छा तजुर्बा रखने वाले संतोष गंगवार की राजनीति में छवि राजनीतिक हीरों की तरह है। उन्हें बरेली की राजनीति का चाणक्य भी कहा जाता है। बरेली से आठ बार सांसद रह चुके संतोष गंगवार ने 1989 में नौंवी लोकसभा से सांसद निर्वाचित होने के बाद सियासत की दुनिया में कदम रखा। 1948 में रुहेलखंड की भूमि पर जन्में संतोष गंगवार ने लगातार 2009 तक जीत दर्ज कर सियासत में अपना अलग मुकाम हासिल किया है। वह 2014 और 2019 के चुनावाें में विजय होकर संसद पहुंचे और मंत्री बनाए गए। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके है। वह पेट्रोलियम और नेचुरल गैस एवं संसदीय कार्य मंत्री रह चुके है। इसके अलावा भाजपा सरकार में उन्होंने साइंस एंड टेक्नोलॉजी, टैक्सटाइल जैसे महत्वपूर्ण दायित्व को संभाल चुके है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।