भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा राष्ट्रीय राजमार्ग:दो महीने पहले बना राजमार्ग 7,पहली बरसात में हुआ गड्ढायुक्त

मीरजापुर- पिछले तीन दिनों से हो रही बरसात ने सडक़ो की पोल खोल दी है। अभी दो महीने पहले बना राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पहली बरसात में ही कई जगह उखड़ गया। ज्यादा हालत खराब मीरजापुर से इलाहाबाद मार्ग और चील्ह से औराई मार्ग का है। यहाँ सडक़ पर चलना मुश्किल हो गया है। इसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मीरजापुर-इलाहाबाद मार्ग पर मुख्यालय से जिगना तक लगभग 37 किलोमीटर मार्ग पूरी तरह से खराब हो चुका है। सडक़ में मौजूद बड़े -बड़े गड्ढे सडक़ होने का एहसास तक नहीं होने देते हैं। बरसात के कारण इन गड्ढों में पानी भरने से यह और भी खतरनाक साबित हो रहे हैं।
सबसे ज्यादा खराब हालत गैपुरा से जिगना तक है। इस सात किलोमीटर मार्ग पर सडक़ों में सिर्फ गड्ढे ही दिखाई पड़ते हैं। कुल मिला कर 37 किलोमीटर की यात्रा जहां एक घंटे में पूरी होती थी, अब सडक़ खराब होने से दो घंटे से अधिक समय लग रहा है।
*250 करोड़ से होना है चौड़ीकरण और मरम्मत का काम*
इस रोड के मरम्मत और चौड़ीकरण कार्य के लिए 250 सौ करोड़ रुपये की लागत से होना है। 15 जुलाई को प्रधानमंत्री के आगमन के समय इसका शिलान्यास किया गया था। लेकिन बरसात के कारण अभी तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है। यही हाल पथरहिया से ड्रामलगंज तक बने राष्ट्रीय राजमार्ग 7 का है।
करोड़ों की लागत से मरम्मत किया गया यह मार्ग ठेकेदार और अधिकारियों के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। पथरहिया से करनपुर चौकी तक 6 किलोमीटर में यह मार्ग आधा दर्जन जगह उखड़ चुका है, जबकि इसे बने अभी दो महीने भी नहीं हुए।जिला अधिकारी अनुराग पटेल का कहना है कि उन्होंने खुद ही इस मार्ग का निरीक्षण किया है। उनकी बात राष्ट्रीय राजमार्ग 7 के अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ हुई है। वह दोबारा इस सडक़ को बरसात बाद बनायेंगे।

मीरजापुर से बृजेन्द्र दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।