भारत माता की आरती मे शामिल हुए भारत विकास परिषद के कार्यकर्ता

बरेली। जनपद मे केशव कृपा स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय मे भारत माता की स्थापित प्रतिमा पर प्रत्येक दिन आरती मे शामिल होने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। जिसमे सोमवार की देर रात भारत माता की जयघोष के साथ ही भारत विकास परिषद रूहेलखण्ड पूर्वी प्रांत के संरक्षक प्रभात सक्सेना के नेतृत्व मे प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव जॉली, प्रांतीय संगठन मंत्री पंकज शर्मा, ज्योति खुराना, दिनेश पांडेय, कुलवीर सिंह, अनिल सक्सेना, डॉ. अखिलेश उपाध्याय, मुकुल उपाध्याय सहित शहर भर से एकत्रित हुए परिषद के दायित्वधारियों व कार्यकर्ताओं ने सपरिवार भारत माता की आरती मे प्रतिभाग किया। शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित राज्य अध्यापक पुरुस्कार से सम्मानित डॉ. रीता शर्मा के स्वर से आरम्भ हुई। कार्यक्रम संयोजक प्रांतीय महासचिव रहे रूहेलखण्ड पूर्वी प्रांत राहुल यदुवंशी रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *