बरेली। पुलिस ने चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। मंगलवार को बिथरी पुलिस क्षेत्र मे गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि ग्राम नरियावल रोड पर एक व्यक्ति चाकू लेकर घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम सारिक पुत्र कौसर अली निवासी ठिरिया रोड ग्राम नरियावल थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव
