भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित : विनोद सविता

बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विनोद सविता ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इस सरकार की नीतियों से हर वर्ग त्रस्त बना हुआ है। रविवार को बरेली पहुंचे सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने पार्टी कार्यालय पर बसपा से आए कुलदीप श्रीवास्तव ने तमाम साथियों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण करायी। इस दौरान विनोद सविता ने बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। कोरोना की महामारी मे सरकार की नाकामियों की वजह से तमाम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं न मिल पाने की वजह से जान चली गई और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बंगाल में चुनाव लड़ाते रहे। इसी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर शहर मे सैनिटाइजेशन कराने का अभियान शुरू हुआ। अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने किया। इसमे मुख्य रूप से कलीमुद्दीन, अतुल पाराशरी, हरजीत इस्राफील, राशमी, अरविंदर सिंह बेदी मुख्य रूप से सैनिटाइजेशन का काम सभी समाजवादी के फ्रंटल संगठनों के साथ मिलकर करेगे। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, गौरव श्रीवास्तव नन्दवंशी के घर जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। पार्टी की की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजेन्द्र पाठक, नत्थूलाल श्रीवास्तव, नवल किशोर श्रीवास्तव, प्रमोद भास्कर, सुमित पाठक, विनोद श्रीवास्तव, विकास सिंह, अमर नन्द श्रीवास्तव, श्याम माथुर, राघव शर्मा, ढाकन लाल श्रीवास्तव, शिवम मौर्य, नागेश, मदन लाल, प्रदीप, प्रमोद, विपिन, विशाल, विक्की, उमेश, महेन्द्रपाल, प्रकाश सिंह आदि लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, सतेन्द्र यादव, गौरव सक्सेना, नरेश पाल एडवोकेट, रविन्द्र यादव, मयंक शुक्ला मोंटी, बृजेश श्रीवास्तव, सतेंद्र श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, असफाक गाजी, कलीमुद्दीन, फहीम हैदर आदि लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।