भाजपा सरकार के दमन, उत्पीड़न से जनता त्रस्त: डॉ राजपाल कश्यप

बरेली। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप ने शुक्रवार को सर्किट हाउस पर एक प्रेस वार्ता मे केंद्र व राज्य सरकार पर तीखे हमले करते हुए भाजपा सरकार को जनविरोधी बताया। प्रदेश की योगी सरकार पिछड़ों की आवाज दबाने के लिए पुलिस बल का उपयोग कर रही है। पीलीभीत मे मुझ पर मुकदमा दर्ज कराया गया। समाजवादी पार्टी द्वारा लगातार जातिवार जनगणना की मांग की जा रही है। सड़क से लेकर सदन तक सभी जाति वर्गों की जनगणना होने से सभी को संख्या के अनुसार भागीदारी मिल पाएगी मगर भाजपा की सरकार सभी जातियों को आपस में लड़ाने में विश्वास रखती है। कोरोना काल में सरकार ने घोटाले किए हैं वह सपा सरकार आने पर सब के खुलासे किए जाएंगे। कोरोना काल में भाजपा सरकारों की विफलता सड़कों पर दिखाई दे रही थी जब हजारों लाखों लोग भूखे प्यासे नंगे पैर सड़कों पर अपने घर जाने के लिए घूम रहे थे और पुलिस उन्हें प्रताड़ित कर रही थी। बरेली में ही नवाबगंज के स्वर्गीय विधायक केसर सिंह गंगवार ने अपनी बीमारी के दौरान पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक ऑक्सीजन और उचित इलाज उपलब्ध कराने के लिए चिट्ठी लिखी मगर भाजपा सरकार उनको भी उचित इलाज नही दिला पाई। अखिलेश यादव की सरकार मे स्वास्थ्य व्यवस्था में जो ऐतिहासिक कार्य हुए थे। चाहे वह अस्पताल हो या एंबुलेंस सेवा वर्तमान की भाजपा सरकार इन्हें व्यवस्थित रूप से चला भी नहीं पा रही है। वर्तमान की परिस्थितियों में नौजवान, किसान, व्यापारी और समाज का हर वर्ग परेशान है। आर्थिक स्थिति लगातार लोगों की जर्जर होती जा रही है। महिला सुरक्षा पर सरकार पूर्णता विफल है। प्रेस वार्ता मे जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, शमीम खां सुल्तानी, सतेंद्र यादव, शिवचरन कश्यप, गौरव सक्सेना, आदेश यादव गुड्डू, राहुल कश्यप, सूरज यादव, संजीव यादव, गोपाल कश्यप, द्रोण कश्यप, कमल साहू, विशाल कश्यप, शिवम कश्यप, जितेंद्र श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, जयप्रकाश भास्कर, राकेश प्रजापति, ई.अनीस अहमद, गजेंद्र कुर्मी, मुकेश यादव, करन सिंह, संजीव कश्यप, कमलेश पटेल, मोहमद आशिफ आदि लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *