भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश की उल्टी गिनती शुरू- सीताराम येचुरी

•महाभारत का मामा शकुनी तो भाजपा का मामा आरएसएस है, देश को नेता नही बल्कि नीति चाहिए

दलसिंहसराय (समस्तीपुर) प्रखंड में आज एक सभा को सम्बोधित करते हुए माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति के कारण आज देश की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आज भारत को बचाने के लिए भाजपा भगाओ अभियान चलाकर देश को बचाने की जरूरत है। भारत का भविष्य हिंदू व मुसलमान नहीं बल्कि किसान मजदूर और नौजवान है। आज भाजपा की सरकार हिंदू-मुसलमान के नाम पर सांप्रदायिक एजेंडा को चलाकर देश में सांप्रदायिक तनाव पैदा कर रही है। उक्त बाते शनिवार को समस्तीपुर जिले के दलसिहसराय में माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने कही। वे दलसिंहसराय के आरबी कालेज में आयोजित वामपंथी की भाजपा भगाओ संविधान बचाओं रैली को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि देश पर आर्थिक हमले हो रहे है। यह सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण हो रहे है। भाजपा की सरकार नफरत और हिंसाबादी सरकार है जो सरकार नही संविधान बनाने में जुटे है। सरकार संविधान को कुचल रही है। आज देश में बच्ची के साथ बालात्कार हो रही है और सरकार शहर के नाम बदलने में जुटी है। कहा कि पिछले नौ दिनो से संसद में काम नही हो रहा है लेकिन मोदी सरकार अपनी जबाबदेही से बच रही है। दूसरी ओर सीबीआई व आरबीआई सहित कई निष्पक्ष काम करने वाली संस्थाओं पर हमले हो रहे है। रुपये लूटे जा रहे है जिसके कारण पूरे देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है।आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बडे उद्योगपति 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हड़प चुके है। यह सब मोदी नाम के कारण हो रहा है। नरेंद्र मोदी देश को लूट रहे है तो ललित मोदी व नीरब मोदी जैसे लोग बैंक नही देश के लोगों का पैसा लूट कर देश छोड़ कर भाग रहे है। देश के लोगों के उपर डबल लूट हो रही है। ये लूट मार की सरकार है। उन्होंनेे कहा कि चार साल की मोदी सरकार में बैंको के माध्यम से 59 हजार करोड़ का घोटला हुआ है। भाजपा की सरकार राम के नाम पर वोट बटोरते है लेकिन राम को ही भूल जाते है।मौके पर विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामदेव वर्मा, अजय कुमार, एस० पी० सिन्हा, अवधेश कुमार, संजीव कुमार, विद्यानंद विद्यार्थी, कौशल कुमार सिंह, कामरेड कुद्दुस सहित हजारो की संख्या मे लोग उपस्थित थे ।

रिपोर्ट :- भूषण कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।