भाजपा यात्रा के जरिए करेगी जनजागरण, जनपद मे होगा स्वागत

बरेली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा यात्रा के माध्यम से जनजागरण करेगी। प्रदेश में छह यात्राएं निकाली जाएंगी। एक यात्रा मथुरा से प्रांरभ होकर हाथरस जनपद की सीमा में होकर अलीगढ़ जाएगी। सभी यात्राएं लखनऊ पहुंचेंगी। एमएलसी डा. मानवेंद्र सिंह को ब्रज क्षेत्र यात्रा का प्रमुख बनाया गया है। सोमवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर यात्रा को लेकर बैठक हुई। बैठक मे जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा यात्रा के माध्यम से जनजागरण करेगी। प्रदेश मे छह यात्राएं निकाली जाएंगी। इन सभी यात्राओं में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेता भूमिका निभाएंगे। यह यात्रा मथुरा से प्रारंभ होगी और 14 जिलो में होती हुई 6 विधानसभा क्षेत्र मे जायेगी। हर जनपद मे प्रवेश करते ही यात्रा का जगह-जगह स्वागत होगा। इसलिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पूरे जोर से सहयोग करना है। बैठक मे क्षेत्रीय सहसंयोजक पुष्पेन्दु शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष वीरसिंह पाल, यात्रा प्रमुख जिला आंवला संतोष शर्मा सभी विधानसभाओं के प्रभारी गण व जिला यात्रा प्रमुख अजय सक्सेना की सहभागिता रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।