भाजपा मंडल की मतदाता पुनर्निरीक्षण बैठक संपन्न

गाजीपुर/ जखनिया- भारतीय जनता पार्टी जखनिया मंडल की मतदाता पुनर्निरीक्षण बैठक मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव की अध्यक्षता मे हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आम चुनाव 2019 की तैयारी में लग जाए। मतदाता सूची के पुनर्निरीक्षण का कार्यक्रम चल रहा है,सुची पुर्णतःसंतुलित हो यह हमारे कार्यकर्ताओं का नैतिक दायित्व है।सुची की अनियमितता दूर हो यह हमारा प्रयास होना चाहिए ताकि कोई भी व्यस्क मताधिकार से वंचित न रह जाएं। इस पर हम सभी कै गंभीरता से ध्यान देना होगा।क्योंकि पुर्व के वर्षों मे मतदाता सुचियो मे व्यापक रुप से खामियां मिलती रही है।जिससे लोग मताधिकार से वंचित रह जाते है। भाजपा के कार्यकर्ता निश्चित रूप से आज गर्व से कह सकते हैं कि देश के लोगों का मोदी जी पर विश्वास बढ़ा है। भाजपा साफ नीयत सही विकास के साथ काम कर रही हैं, किसानों की संपन्नता हमारी प्राथमिकता है, अच्छा स्वास्थ्य अब सब का अधिकार है, नारी शक्ति से ही देश की तरक्की हो सकती है, विकास की रफ्तार तेज हुई है, पिछड़े लोगों की समाजिक भागीदारी बढी है, भ्रष्टाचार पर लगाम लगा है, पारदर्शी काम हो रहे हैं, जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं से हम रुबरु हो रहे हैं, देश की अर्थव्यवस्था तेज गति से बढ़ रही है। आज पूरी दुनिया भारत को एक नये भारत के रूप में देख रही है। बैठक को प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य मुराहू राजभर, जिला महामंत्री ओम प्रकाश राम, राजेश भारद्वाज, प्रमोद वर्मा, दयाशंकर सिंह, जिला पंचायत अवधेश यति जी ने भी संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्र देव कुशवाहा, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के विपिन सिंह, अशोक गुप्ता, दीना खरवार, उमाशंकर भारद्वाज, लालजी गोड़, ओम प्रकाश पांडेय, धीरेंद्र सिंह, सत्येंद्र पासवान, राणा राजभर, पारस पांडेय, ओम प्रकाश गुप्ता, रुद्र प्रताप सिंह, शिव सिंह सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री धर्मवीर भारद्वाज ने किया।

गाजीपुर से प्रदीप दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।