भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 69वीं पुण्यतिथि पर अर्पित किये श्रद्धासुमन

आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में 15 दिसंबर को जिला कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 69वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि देश के पहले उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत माता की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। आजादी के बाद भारत जो 562 छोटी बड़ी रियासतों में बंटा हुआ था उसे एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया।यदि जम्मू-कश्मीर के विलय की जिम्मेदारी भी सरदार पटेल के हाथों में होती तो जम्मू-कश्मीर भारत के लिए नासूर नहीं बनता। पटेल जी के बताए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने नेहरू जी की ऐतिहासिक भूल को सुधारते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370और 35 अ को समाप्त करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। आजादी के बाद भारत को संगठित और सुदृढ़ करने में पटेल जी का योगदान अतुलनीय है। उनका जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का श्रोत है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, अजय सिंह, हरिवंश मिश्रा, संजय यादव, ब्रजेश यादव, रविशंकर तिवारी, दीलीप मिश्रा, विवेक निषाद, शैलेन्द्र अग्रवाल, मृगांक शेखर सिन्हा अवनीश चतुर्वेदी, धर्मवीर चौहान, राजीव शुक्ला, अमित सिंह, दीपक चतुर्वेदी, विश्वजीत सिंह पालीवाल, शिवम् तिवारी, अजय भारती, मनोज बौद्ध, एकलव्य पान्डेय, अशोक गुप्ता, मयंक गुप्ता, प्रशांत सिंह, निखिल राय, कुशल सिंह, मंजुल वर्मा समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।