भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक

आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में 5 मार्च को जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि केन्द्र में मोदीजी के नेतृत्व में सरकार बनाने के बाद उन्होंने दो महत्वपूर्ण बातें कही थीं। गरीबों की सरकार और सबका साथ सबका विकास। केन्द्र सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई और बिना किसी भेदभाव के उसका लाभ गरीबों जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम किया गया है। जिसके कारण गरीब परिवारों जो पिछली सरकारों में मुलभूत सुविधाओं से वंचित थे उनको आवास, शौचालय, मुफ्त गैस कनेक्शन, सालाना पांच लाख का स्वस्थ बीमा, दो एकड़ से कम भुमि वालें किसानों को दो दो हजार की तीन किस्तों में सालाना 6 हजार रुपए दिए जा रहें हैं। इन जैसी तमाम योजनाओं से गरीबों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के माध्यम से हम लगातार जनता के सम्पर्क में रहें हैं । हमारे कार्यकर्ता जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सम्पर्क में रहें हैं। जनता का विश्वास दिन प्रतिदिन भाजपा के प्रति और मजबूत हुआ है। आगामी लोकसभा चुनाव में हम पिछली बार से भी ज्यादा सीटें जनता के समर्थन से जीतेंगे। आगामी 11 मार्च से 30 मार्च के बीच सभी दसों विधानसभा में महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा के द्वारा लोकसभा स्तर पर सम्मेलन होने है ।जिसमें हमारे बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सम्मीलित होंगे। बीजेपी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी के द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को हमारे सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत और निष्ठा से किया है। हमाने बूथों पर 21 कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम बनाने का काम किया है। आगामी लोकसभा चुनाव में हम आजमगढ़ की दोनों सीटों पर जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत से विजय हासिल करेंगे। इस अवसर पर डा. श्याम नारायण सिंह, आशुतोष मिश्रा, रामपाल सिंह, दुर्ग विजय यादव, पंकज कौशिक, हरीश तिवारी, विनोद उपाध्याय, हनुमंत सिंह, पवन सिंह मुन्ना, सीता चौहान, हरिवंश मिश्रा, सुर्य मणी सिंह, बलिराम यादव, विनय प्रकाश गुप्त, महेंद्र मौर्या,हरि प्रकाश राय, विवेक सिंह सोनू, अभिषेक जायसवाल, जय प्रकाश जायसवाल,सन्तोष गोंड, बाबुराम बिन्द, नरेन्द्र सिंह, तेज प्रताप सिंह, दिलीप मिश्रा, मनोज कुमार गीरी, सहजानंद पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह , विवेक निषाद, जूही श्रीवास्तव, मृगांक, शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडलों के महामंत्री मौजूद रहे।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।