भाजपा के ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी की घोषणा न होने से सपा का प्रमुख बनने का रास्ता साफ

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। भाजपा के द्वारा स्थानीय ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी की घोषणा नही कर पाने से सपा का ब्लॉक प्रमुख बनने का रास्ता लगभग साफ नजर आ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने क्षेत्र से आये तीन नाम मे से किसी एक नाम की घोषणा नामांकन से पहले करके ब्लॉक प्रमुखी जीतने का दावा किया है।
ब्लॉक फतेहगंज पश्चिमी में 79 क्षेत्र पंचयात सदस्य है। यहां का ब्लॉक प्रमुख पद पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित है। गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख दावेदारो का नामांकन होना है।लेकिन भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा नही हुई है। जिससे ब्लॉक प्रमुखी सपा के खाते में जाती नजर आ रही है। भाजपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामबाबू कनौजिया की बेटी चहक पटेल का नाम पिछले एक सप्ताह से चल रहा था। विधायक डीसी वर्मा और उनके करीबी भी रामबाबू कनौजिया की गाडियो में घूमकर वोट जुटाने का काम कर रहे थे लेकिन नामंकन से दो दिन पहले ऐसा क्या घटा विधायक डीसी वर्मा और रामबाबू कनौजिया के बीच खींचतान के सुर देखे जा रहे है। विधायक अब केरा के भानु गंगवार की पत्नी पुष्पा देवी को भाजपा प्रत्याशी बनाने का दावा कर रहे है। वही रामबाबू कनौजिया अपनी बेटी का टिकट पक्का मान रहे है। भाजपा के टिकट घोषणा में लेट लतेफी, विधायक और रामबाबू कनौजिया के बीच खींचतान के कारण सपा की जीत पक्की मानी जा रही है। सपा के टिकट पर लड़ रही किरन यादव के चुनाव का मोर्चा संभाल रहे पूर्व प्रमुख पति और सपा के बरिष्ठ नेता सतेन्द्र यादव 79 बीडीसी सदस्य में से 74 अपने पास होने का दावा कर रहे है।

हम तो रामबाबू कनौजिया की बेटी चहक पटेल को भाजपा प्रत्याशी बनाने का प्रयास कर रहे थे। उनके लिए क्षेत्र में वोट भी जुटा रहे थे लेकिन वह तो सपा प्रत्याशी में मिल गए। तब हमने भाजपा प्रत्याशी बदलने का निर्णय लिया है। केरा निवासी भानु गंगवार की पत्नी पुष्पा देवी समेत कुछ नाम टिकट के लिए गए है। पार्टी नामांकन से पहले जिस नाम की घोषणा करेगी। उसे ही जिताकर लाएंगे।
विधायक मीरगंज डीसी वर्मा

फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र से तीन नाम आये है।नामांकन से पहले किसी एक नाम की हर हाल में घोषणा करके उसे ब्लॉक प्रमुखी जिताने का काम किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष पवन शर्मा

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।