भाजपा के प्रदेश आईटी विभाग के सह संयोजक बने विनीत मालवीय

आज़मगढ़- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता रहे गत लोकसभा व विधानसभा चुनाव से भा.ज.पा संगठन महामंत्री सुनील बंसल व प्रदेश टीम के प्रदेश प्रवक्ता/प्रदेश संयोजक आई.टी विभाग संजय राय के नेतृत्व में काम देख रहे सगड़ी तहसील के ग्राम बरोही चौबे निवासी विनीत मालवीय को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डे के प्रदेश टीम में पार्टी की आई.टी, वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्रबंधन विभाग के सह संयोजक पद का दायित्व प्रदान किया है। विनीत के मनोनयन से बृजेश सिंह (वरिष्ठ छात्र नेता शिब्ली कालेज),रूपेश सिंह देवखरी, निर्भय सिंह , जगत पाल सिंह , पंकज सिंह , प्रभात उर्फ छोटू यादव, संतोष पाण्डे , डब्लू मौर्य ,रंगमाल यादव , निक्की उपाध्याय , विनीत राय, बघेल सिंह, सुदीप उपाध्याय आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।