भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता आइपी सिंह अपने गृह जनपद आगमन पर सपा के रंग में रंगे नजर आये

आजमगढ़- भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता आइपी सिंह मंगलवार को पूरी तरह अपने गृह जनपद आगमन पर सपा के रंग में रेंज नजर आये । भाजपा का चोला उतार सपा की टोपी के साथ अपने गांव उकरौड़ा में अपने नाम के बोर्ड का रंग एवं वाहन पर लगा झंडा भी बदल दिया। विरोध के बाद भाजपा से निष्कासित किए जाने के पर पिछले दिनों उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव की अगुवाई में भाजपा छोड़ सपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके पूर्व लखनऊ से जिला मुख्यालय आते समय मंदुरी, भंवरनाथ सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर व सपा कार्यालय में उनका स्वागत हुआ। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि विकास के लंबे भाषणों के बीच हमें सिर्फ झूठे सपने परोसे गए। आजादी के बाद से ही पूर्वाचल ने देश को बहुत कुछ दिया, लेकिन बदले में पूर्वाचल हमेशा ठगा गया। कहा कि यह सौभाग्य है कि स्वयं अखिलेश यादव इस सीट को चुनने का निर्णय लिया है। गठबंधन को मजबूत कर हमें सिर्फ पूर्वाचल की नहीं, पूरे प्रदेश के उत्तरोत्तर विकास की नींव रखनी है। अब हम झूठे वादों पर नहीं, सच्चे और मजबूत इरादों पर वोट देंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री व विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री वसीम अहमद, विधायक डा. संग्राम यादव, नफीस अहमद सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता थे।

रिपोर्ट:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।