बरेली – आज फरीदपुर विकास खण्ड के बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया।
यह मेडिकल कैम्प समेकित शिक्षा के अन्तर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बरेली के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस कैम्प को सम्पन्न कराने में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुश्री शिल्पी श्रीवास्तव एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री शीशपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर जिला अस्पताल के डॉ. संजय सिंह तोमर, डॉ. शेर अली, डॉ. आकांक्षा अग्रवाल ने दिव्यांग बच्चों का मेडिकल असेसमेंट किया। इस कैम्प में कुल 75 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 67 बच्चों को दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।
इस कैम्प को सफल बनाने में स्पेशल एजुकेटर संजीव त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी, ललिता मोहन, अवध नारायण पांडे, राजेश, सहायक अध्यापक बुशरा नाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कैंप का आयोजन फरीदपुर नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर प्रथम में किया गया।
बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के लिए हुआ मेडिकल असेसमेंट कैम्प का आयोजन
