सहारनपुर- बदमाशों को थाने मे पहुंचकर अपराध से तोबा कराने वाले चिलकाना थाना प्रभारी एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की खबरों मे फिर दोबारा से चर्चित हैं । मार्च माह के आखिरी दिन गैगरेप के आरोपियों के दबिश देने के दौरान थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय पुलिस फ़ोर्स के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के पसदीदा बुलडोजर को लेकर आरोपियों के घर पहुँच गये और चेतावनी के बाद आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया । जिसके बाद आरोपियों के भयभीत परिजनों ओर शुभ चिंतको ने थाना प्रभारी से हाथ जोड़कर कर जल्द ही आरोपियों को पुलिस के हवाले करने का आश्वाशन दिया । जिसके बाद थाना प्रभारी ने गांव के बीच ढ़ोल बजवा कर खुली बुनियादी करते हुए चेतावनी दी की यदि चौबीस घंटे के अंदर आरोपी थाने पहुँच कर आत्मसमर्पण नहीं किया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे ।थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने चेतावनी देते हुए कहा की बदमाशों को छोड़ा नहीं जायेगा ।बेगुनाह को छेड़ा नहीं जायेगा l यदि किसी ने भी थाना क्षेत्र मे बदमाशी करने की कोशिश की तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे ।
– सहारनपुर से सुनील चौधरी
