बीवी से परेशान मस्जिद के मुअज्जिन ने आग लगाकर दी जान, वीडियो आया सामने

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला अंसारी मे हुसैनी मस्जिद के मुअज्जिन अब्दुल कादिर की आग से जलने के बाद बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को हुई घटना के बाद एक फोटो भी वायरल हुआ था। जिसमें अब्दुल कादिर आग की लपटों के बीच गली मे दौड़ते दिखाई दे रहे थे। आसपास के लोगों ने मिलकर आग बुझाई। अब अब्दुल की मौत से पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह इलाज के दौरान अपनी हालत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराते हैं। अब्दुल कादिर ने वीडियो में स्पष्ट रूप से अपनी पत्नी पर ही आरोप लगाया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस अब इस वीडियो की जांच कर रही है। अब्दुल कादिर के दो बच्चे हैं। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आत्मदाह के कारणों की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *