बीती रात आई आंधी तूफान और बेमौसम बरसात की वजह से 2 की मौत

मामला मीरजापुर के हालिया क्षेत्र के ग्राम महुगड़ी में बीती रात आई आंधी तुफान से 14 महीने की एक लड़की जिसका नाम अकांक्षा की आकस्मिक मृत्यु हो गयी और एक घटना इसी क्षेत्र के ग्राम गड़बड़ा का है यहां पर 18 वर्ष की लड़की जिसका नाम पिंकी की आंधी तूफान की वजह से आकस्मिक मृत्यु हो गयी।इस तूफान कि वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस भयानक तुफान में कई लोगों के घर मकान गिर गए तो कहीं विशालकाय पेड़ पौधे उखड़ गए। इस बेमौसम बरसात से सब्जी व्यापारीयों और किसानों को काफी परेशानी हुई और नुकसान भी उठाना पड़ा, साथ ही रात में हवा के तेज रफ्तार में बहुत सी पंक्षियों की भी मृत्यु हो गयी। आंधी-तूफान और भारी बरसात के बीच लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। इस बीच क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।विद्युत आपूर्ति बहाल करने में एक दो दिन लग सकता है जगह जगह तार व खंभा गिरने से आपूर्ति बाधित हो रहा है। सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो रहा था लेकिन स्थानीय लोगों के सहयोग से पेड़ों को छाटकर हटा दिया गया जिससे यातायात शुरू हो गया। इस प्रलयंकारी आंधी तुफान से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हुई और नुकसान उठाना पड़ा है।
रिपोर्ट-बृजेन्द्र दुबे मीरजापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।