बिहार से नीतीश को खदेड़ कर ही दम लेंगे: रमई राम

पटना/बिहार- पूर्व मंत्री रमई राम ने कहा की बिहार से नीतीशकुमार को उखाड़ कर फेक कर ही दम लेंगे वे लोकसभा का चुनाव हाजीपुर से ही लड़ने का घोषणा करते हुएँ उन्होंने कहा की आगामी चुनाव साझा गठबन्धन कर लड़ा जायेगा,वही नीतीश और बी जे पी को खदेड़ दिया जायेगा।उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके साथ भी धोखा किया।
पूर्व मंत्री श्री राम बिदुपुर बाजार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उक्त बाते कहा।वे महनार जाने के क्रम में बीदुपुर बाजार में रुके,जहाँ पत्रकारों से बातचीत किया।उन्होंने कहा की गत विधान सभा चुनाव में वोट महागठबन्धन को शरद यादव के नाम पर मतदाताओं ने दिया था,न की नीतीश के नाम पर।
उन्होंने कहा की बी जे पी एस सी,एस एस टी के लोगों के साथ दुरंगी नीति अपना रही है।उन्होंने कहा की महागठबन्धन से हटकर नीतीश कुमार बी जे पी से हाथ मिला लिया और सत्ता पर काबिज हो गये।उन्होंने आरोप लगाया की जित्तन राम मांझी को सी एम पद से नीतीश कुमार ने हटा दिया।
एक प्रश्न के जबाब में उन्होंने कहा की शरद यादव का कद छोटा नही हुआ था,बल्कि नीतीश कुमार शरद यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गये थे। असली जदयू तो शरद यादव का ही था। उन्होंने दावा किया की आगामी केंद्र बिहार में साझा गठबन्धन कि सरकार बनेगी और वे हाजीपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेगे। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद अशर्फी सिंह,चन्द्रशेखर पटेल,जिलाध्यक्ष रणजीत राय रविंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

-नसीम रब्बानी, पटना/ बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।