बिहार में आरजेडी और कांग्रेस के सामने अस्तित्व का है संकट

बिहार: पटना , जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद डॉ. रणबीर नंदन ने राजद और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के सामने अस्तित्व का संकट है। कांग्रेस तो तीन दशक पहले ही बिहार में वजूद खो चुकी थी, पिछले डेढ़ दशकों में राजद की भी यही गति रही है। राजद के युवराज तेजप्रताप और तेजस्वी यादव बिना मेहनत किए राजनीति में पदस्थापित हो गए। जैसे घर की संपत्ति मिलती है, सत्ता में भी उसी प्रकार स्थान मिल गया। लेकिन इन दोनों को अपनी बोली पर नियंत्रण नहीं है। बिना जाने-समझे किसी के बारे में भी बकवास करने का संस्कार इन दोनों की हर बात में स्पष्ट दिखता है। तेजस्वी-तेजप्रताप कह रहे हैं कि जदयू की महागठबंधन में नो एंट्री है। तो उन्हें यह बताना चाहिए कि उनके साथ जाने के लिए आवेदन दे कौन रहा है। अमर्यादित शब्दों के मास्टर हैं दोनों भाई, अपशब्द इन दोनों के मुंह में ठूंसे रहते हैं। राजद और कांगेस सत्ता मंे आने के लिए छटपटा रहे हैं लेकिन यह समझ लें कि जनता ने दोनों की एंट्री पर पहले ही बैन लगा दिया है।
डॉ. नंदन ने कहा कि दिक्कत यह है कि राजद और कांग्रेस के पास अपने कार्यकाल में कुछ भी ऐसा दिखाने और बताने के लिए नहीं है जो उन्होंने जनता के लिए किया हो। राजद का पूरा शासनकाल लालू जी के परिवार को समृद्ध बनाने में बीता। अगर बात करनी ही है तो अपने शासनकाल से जनोपयोगी कार्यों के तुलनात्मक आंकड़े राजद-कांग्रेस बताए। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास का मॉडल समावेशी है यानि न्याय के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति का भी विकास।
-नसीम रब्बानी पटना बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।