बिहारःससुराल आये युवक की गला रेत कर कर दी हत्या

बिहार- वैशाली जिला थाना क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती गांव में ससुराल आए एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई, और शव को घर से कुछ दूर खेत में फेंक दिया गया। मृतक सुधीर राम वैशाली थाने के फुलाढ़ गांव निवासी र¨हद्र राम का पुत्र था। घटना की सूचना पर पहुंची वैशाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतक की पत्नी सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। घटना रविवार की देर रात की है।

मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर रत्ती गांव के उमेश राम की बेटी किरण कुमारी की शादी 12 मई को थी। साली की शादी समारोह में भाग लेने मृतक सुधीर राम ससुराल आया था। ससुराल वालों के अनुसार विदाई के दूसरे दिन रविवार को ससुराल में खाना पीना के बाद सुधीर राम ससुराल के बगल वाले घर की छत पर सोने चला गया था। सोमवार की सुबह लोगों ने देखा कि सुधीर राम का शव खेत में पड़ा है। घटना की खबर आग की तरह गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने वैशाली थाने को घटना की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि शव को देखने से लग रहा है कि गला रेत कर हत्या की गई है। मृतक के शरीर पर कई जगह चाकू से कटे का निशान भी मिले हैं।

रिपोर्ट: नसीम रब्बानी,पटना/बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।