बिना रजिस्ट्रेशन फर्राटे भर रहे सैकड़ों ई रिक्शा

अमौली/फतेहपुर- फतेहपुर अमौली कस्बे मे फर्राटा भर रहे बिना रजिस्ट्रेशन के सैकड़ो की संख्या में ई रिक्शा चालक नही हो रही है।इन पर कोई कार्यवाही अपनी मन मानी ढंग से इस तरह ई रिक्शा चल रहे है।जिससे चौराहे में आये दिन लोगो को जाम जैसी समस्या से राहगीरों को सामना करना पड़ रहा है। जिससे एक्सिडेंट का खतरा बना ही रहता है। इन पर कोई कार्यवाही ना होने से अक्सर छोटी बडी दुर्घटनाए होती रहती है। जिसका प्रमाण बीते दिनों में बलदेव गिर इन्टर कालेज के सामने एेक्सीडेन्ट ई रिक्शा की ही वजय से हुआ था।अभी ई रिक्शा प्रत्येक दिन बस स्टाप अमौली मे आडे तिरछे ई रिक्शा खडे होने पर अन्य वाहनो के निकलने पर जाम लगता है। यह कस्बे के बिदकी रोड मन्डी के पास व मेला रोड इर्द गिर्द प्रतिदिन मार्ग पर ही खड़े ही रहते है।जिससे विशेष मार्ग पर अवरोध बना ही रहता है।यही ई रिक्शा अगर बस स्टाप पर पडी खाली जगह पर लगा कर सवारिया भरे तो कस्बे मे जाम की समस्या से लोगो को न जूझना पड़े लेकिन ई रिक्शा बीच मार्ग पर खड़े कर के सवारियो का इंतजार करने लगते हैं। जिससे वहा पर भारी जाम लग जाता है। जिससे ई रिक्शा वाले बडी घटना होने की दावत दे रहे हैं। जिसमें विभाग को ई रिक्शा चालको की मनमानी पर अंकुश लगाने की अति आवश्यकता है।नही तो इससे किसी अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावनाये बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।