बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 52 कर्मचारियों को तैनात किया गया

मध्यप्रदेश ,शाजापुर जिले में अतिवृष्टि एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना हो चुकी है और कार्य भी प्रारंभ हो गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में सप्ताह के सातों दिन के लिए 52 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। नियंत्रण कक्ष की स्थापना कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 89 में की गई है, जो 24 घण्टे कार्यशील रहेगा। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07364-227202 है। कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए भू-अभिलेख प्रभारी अधीक्षक एच.एस. नामदेव को नियंत्रण कक्ष प्रभारी बनाया है।
कलेक्टर बनोठ ने नियंत्रण कक्ष में तैनात सभी कर्मचारियों को निर्देश दिये है कि वे निर्धारित दिवस एवं समय पर उपस्थित होकर रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करें और नियंत्रण कक्ष पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं को तत्काल प्रभारी अधिकारी को प्रेषित करें।

गौरव व्यास शाजापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।