बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर जश्न में डूबे सपा-बसपा कार्यकर्ताओ ने काटा केक

वाराणसी- सपा-बसपा के गठबंधन के बाद पहली बार बसपा सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। कैंट क्षेत्र में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से दो केके काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह हमारे लिए ख़ुशी की बात है कि बसपा सुप्रीमो मायावती जी और अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव की पत्नी का जन्मदिन एक ही दिन पड़ा है।
सपा कार्यकर्ताओं ने बसपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर के कैंट क्षेत्र में बसपा सुप्रीमों मायावती और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी का जन्मदिन केके काटकर मनाया। इस मौके पर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव आशुतोष सिन्हा ने बताया कि गरीब, मज़दूर और किसानों की आवाज़ बसपा सुप्रीमो मायावती जी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की पत्नी डिम्पल यादव जी भी ग़रीबों की आवाज़ को उठाती रहती हैं।

रिपोर्टर-:महेश पाण्डेय नेशनल हेड(AV News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।