बसपा की नई टीम का गठन, बसपा प्रमुख 29 अप्रैल को बदायूं मे करेंगी जनसभा

बरेली। जनपद बरेली मे मंडल कोआर्डिटेनटर और जिलाध्यक्ष को निष्कासित किए जाने के बाद बसपा की नई टीम का गठन किया गया है। जिसमें नरेंद्र सागर को मंडल कोआर्डिटेनटर की जिम्मेदारी दी गई है। वही संगठन मे अन्य पदो पर भी जिलाध्यक्ष ने बदलाव किए है। गौरतलब है कि बरेली लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी मास्टर छोटे लाल गंगवार का नामांकन जांच मे खारिज हो गया था। जबकि आंवला लोकसभा क्षेत्र बसपा के नाम से फर्जी तरीके से सत्यवीर नाम के व्यक्ति ने नामांकन दाखिल कर दिया था। जिससे बसपा प्रत्याशी आबिद अली का नामांकन खतरे में पड़ गया था। हालांकि बाद मे उनका पर्चा वैध माना गया था। इसके बाद पार्टी ने रविवार को मंडल कोऑर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर और जिलाध्यक्ष राजीव सिंह को निष्कासित कर दिया था। इन पर अनुशासनहीनता का आरोप था। वही ओमकार कातिब को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया। जबकि नरेंद्र सागर को मंडल कोआर्डिटेनटर की जिम्मेदारी दी गई है। बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि नई टीम का गठन करके कुछ बदलाव किए गए है। संगठन आंवला लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रहा है। बसपा प्रमुख मायावती की जनसभा 29 अप्रैल को देवचरा मे होनी थी लेकिन अब जनसभा का स्थान बदल दिया गया है। जिलाध्यक्ष ओमकार कातिब ने बताया कि अब बसपा प्रमुख 29 अप्रैल को बदायूं के इस्लामनगर मे जनसभा को संबोधित करेंगी। जिसको लेकर पार्टी के नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।