बर्फीली हवाओं से बदला माैसम, नही निकली धूप, गलन से कांपे लोग

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। पूस की अंतिम रात बेहद ठंडी रही। इस दौरान तापमान 8.0 डिग्री से घटकर 6.2 डिग्री सेल्सियस रह गया। मंगलवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। साथ ही बर्फीली हवा भी चलती रही। इस कारण तराई के जिले में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। जनवरी के महीने मे जबरदस्त गलन का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को भी सूरज के दर्शन नही हुए है। सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। पिछले कई दिनों की अपेक्षा मंगलवार को कोहरा काफी घना रहा। घने कोहरे के कारण दृश्यता घट जाने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। शनिवार से ही मौसम काफी सर्द हो गया था। रविवार और सोमवार को भी मौसम में कोई विशेष बदलाव नही हुआ। मंगलवार को भी सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। धूप नहीं निकलने के कारण लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं। जगह-जगह लोग आग जलाकर खुद को ठंड से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बेहद जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकल रहे हैं। कोहरा और ठंड के कारण बाजार में दुकानें देर से खुलीं। सुबह दस बजे के बाद भी बाजारों में रौनक गायब है। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को भी इसी तरह सुबह और शाम कोहरा आएगा। बर्फीली हवा चलने से शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। इसके बाद शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आसमान पर बादल उमड़ेंगे। साथ ही कहीं कहीं बारिश होने की भी संभावना रहेगी। इसके बाद शीतलहर में में कमी आने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।