बरेली लोकसभा क्षेत्र से 13 और आंवला से नौ प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

बरेली। लोकसभा बरेली क्षेत्र से 13 और आंवला लोकसभा क्षेत्र से नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। सोमवार को नामांकन पत्रों की वापसी हुई। जिसमे बरेली लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने नामांकन वापस लिया। वही आंवला लोकसभा क्षेत्र से किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नही लिया। नामांकन वापसी के बाद सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों को पार्टी का चिन्ह और निर्दलीय प्रत्याशियों को अलग-अलग चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। मास्टर छोटेलाल गंगवार का पर्चा खारिज होने से बरेली लोकसभा सीट से इस बार बसपा प्रत्याशी मैदान मे नही है। नामांकन वापसी के बाद बरेली लोकसभा क्षेत्र से अब सपा से प्रवीण सिंह ऐरन, भाजपा से छत्रपाल गंगवार, पीस पार्टी से इरशाद अंसारी एडवोकेट, सम्राट मिहिर भोज पार्टी से जगपाल सिंह यादव, भारत जोड़ो पार्टी से मो. नाजिम अली, पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से भूपेन्द्र कुमार मौर्य, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से रवि कुमार, जन शक्ति एकता पार्टी से रोहताश कश्यप और निर्दलीय उम्मीदवार आयशा बी, आशीष गंगवार, नितिन मोहन, बुद्ध प्रिय कर्मराज और वसीम मियां चुनावी मैदान मे है। वही आंवला लोकसभा क्षेत्र से बसपा से आबिद अली, भाजपा से धर्मेंद्र कश्यप, सपा से नीरज मौर्य, पीस पार्टी से कौसर खां, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से निर्मोद कुमार सिंह, वंचित समाज इंसाफ पार्टी से प्रेमपाल सागर, भारत जोड़ो पार्टी से मोहम्मद आमिर खां, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से राजकुमार पटेल और निर्दलीय उम्मीदवार मक्खन लाल चुनावी मैदान मे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।