बरेली रेंज के आईजी लेंगे सीओ की क्लास, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज

बरेली। उत्तर प्रदेश मे दोबारा योगी सरकार बनने के बाद अधिकारी एक बार फिर पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर आ गए है। आईजी रमित शर्मा ने रेंज मे अपराधियों पर लगाम लगाने और अपराध पर रोक लगाने के लिए अब वह सभी सर्किल अफसरो सीओ की क्लास लेंगे। वह रेंज में अपराध की समीक्षा भी करेंगे। इस दौरान जिनके सर्किल क्षेत्र मे अधिक क्राइम है। उनकी समीक्षा पहले की जाएगी और आगे क्राइम का ग्राफ बढ़ने पर उनकी ही जिम्मेदारी तय मानी जाएगी।आईजी रमित शर्मा की समीक्षा और क्लास लेने की जानकारी जैसे ही रेंज के सभी सीओ को लगी है। उनमें हड़कंप मचा हुआ है। सभी अपने-अपने सर्किल की पूरी कुंडली तैयार करने के साथ ही अपराधियों पर कार्रवाई के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए है। जिले की बात करे तो अधिकारी क्राइम कंट्रोल पर पूरी तरह काम कर रहे है। सबसे ज्यादा ताबड़तोड़ कार्रवाई नशे के कारोबारियों के खिलाफ हुई। हालांकि चुनाव के बाद एक बार फिर क्राइम का ग्राफ बरेली में बढ़ा है लेकिन सबसे ज्यादा शिकायतें गोकशी को लेकर हो रही है। बरेली के इज्जतनगर समेत कई थाना क्षेत्रों मे आईजी के निर्देश के बाद भी गोकशी की घटनाएं नही रूक पा रही है। जिसके चलते आईजी थाना प्रभारियों से ही नही बल्कि सर्किल अफसरों से भी नाराज चल रहे है। माना जा रहा है कि बरेली में सर्किल अफसरों की समीक्षा के दौरान गोकशी की घटनाएं उनके लिए सिर दर्द बनना तय है। पिछले कई महीनों से आईजी को पुलिसकर्मियों की लापरवाही की शिकायते आ रही है। जिसके बाद उन्होंने लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिये है। आईजी ने अफसरों को ऐसे पुलिसकर्मी चिन्हित करने के भी निर्देश दिए है। इसी के साथ कई जगह दागी थानेदारों की तैनाती के साथ ही कुछ थाना प्रभारियों द्वारा वसूली की शिकायत भी मिली है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *