बरेली रेंज और चारों जनपद को मिला पहला स्थान

बरेली। आईजीआरएस रैकिंग मे रेंज के साथ ही इसके चारों जिले बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर को भी इस बार पहला स्थान मिला है। साथ ही रेंज के चारों जनपद के 88 थानों ने भी संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। डीआईजी अजय साहनी ने बताया कि शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जनवरी माह के लिए यह रैंकिंग जारी की गई है। इस बार रेंज के चारों जनपद के साथ ही 88 थानों को भी पहला स्थान मिला है। इनमें बरेली के 28 थाने, कोतवाली, महिला थाना, सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, विशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, भुता, भोजीपुरा, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, सिरौली, बिथरी चैनपुर, कैन्ट, फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, अलीगंज, क्योलड़िया, हाफिजगंज, बहेड़ी और मीरगंज का पहला स्थान मिला है। बदायूं के 20 थाने कुवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, फैजगंज बेहटा, इस्लामनगर, वजीरगंज, दातागंज, मुजरिया, बिल्सी, बिसौली, उझानी, उसांवा, कादरचौक, उघैती, मूसाझाग, हजरतपुर व सिविल लाइंस, पीलीभीत के 17 थाने महिला थाना, माधोटांडा, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, हजारा, जहानाबाद, सेहरामऊ उत्तरी, दियोरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, बीसलपुर, सुनगढ़ी, अमरिया, बिलसंडा और शाहजहांपुर के सभी 23 थानों को पहली रैंक मिली है। आईजीआरएस में अच्छे प्रदर्शन के लिए डीआईजी ने रेंज कार्यालय की आईजीआरएस कर्मी एसआई शालू, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार व सिपाही सलिल सक्सेना को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। जिन थानों का प्रदर्शन संतोषजनक नही है, उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *