बरेली में लगाई गई सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी

*प्रदर्शनी के माध्यम से जनमानस को मिल सकेगी सरकार की योजनाओं की जानकारी

बरेली- उत्तर प्रदेश सरकार ने साढ़े 4 साल में प्रदेश में जो भी विकास कार्य किये गए है। उनको लेकर बरेली सदर तहसील में प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में राम मंदिर से लेकर सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो की फोटो लगाई गई है जिसमे सरकार के द्वारा किये गए कार्यो को दिखाया गया है।

तहसील सदर परिसर स्थित मंडलीय सूचना कार्यालय के सामने ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ ‘महिला-युवा-किसान : सबका विकास सबका सम्मान’ शीर्षक से सूचना विभाग द्वारा एक त्रिदिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार और डीएम नीतीश कुमार ने किया।

इस मौके पर भाजपा के शहर विधायक डॉ अरुण कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी जी भी उत्तर प्रदेश के विकास कार्यो में काफी रुचि ले रहे है। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दिन रात प्रदेश के विकास के बारे में ही सोचते रहते है। सरकार ने प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया। विधायक डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ ‘महिला-युवा-किसान : सबका विकास सबका सम्मान’ शीर्षक से प्रदर्शनी को प्रासांगिक बताया। उन्होंने इस प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित चित्र प्रदर्शनी बेहद उपयोगी है। यह प्रदर्शनी 15 सितंबर तक रहेगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से जनमानस को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में जनपद बरेली में हुये विकास कार्यों को भी दिखाया जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने चित्र प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुये कहा कि प्रदेश के विकास कार्य को प्रदर्शनी के माध्यम से बेहतर तरीके से प्रदर्शित किया गया है। इसके माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी नागरिकों को प्राप्त हो सकेगी। विभिन्न लाभार्थी परक योजनाओं की जानकारी से लाभार्थी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में व्यापक विकास कार्य कराये गये हैं, उसके समुचित प्रचार प्रसार हेतु व्यापक रणनीति बनाते हुये ऐसी प्रदर्शनी का आयोजन कराएं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर विशु राजा, तहसीलदार सदर गौतम सिंह, उपनिदेशक सूचना सुहेल वाहिद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।