फोम फैक्टरी मे लगी भीषण आग, दिखा धुएं का गुबार, मचा हड़कंप

बरेली। शनिवार की सुबह परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र मे करीब साढ़े 10 बजे एक फोम फैक्टरी मे भीषण आग लग गई। थाना सीबीगंज क्षेत्र मे स्थित फैक्टरी मे आग लगने से वहां काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जैसे ही आग की लपटें दूर तक दिखाई दी तो लोगों की भीड़ लग गई। आसमान में धुएं का गुबार देख इलाके मे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सड़क पर आवागमन रोक दिया। दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने मौके पर पहुंची। सीबीगंज थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से काफी नुकसान होने का अनुमान है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है। परसाखेड़ा शहर के बाहरी हिस्से में झुमका रोड पर है, यह औद्योगिक क्षेत्र में भी शामिल है। आग की ऊंची लपटों को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। आसमान में धुएं का गुब्बार छा गया। एक किमी दूर से धुआं देखा गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।