फोन पर हुई दोस्ती फिर किशोरी को कमरे मे बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

बरेली। अज्ञात कॉल पर हुई दोस्ती के बाद दो युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर बरेली ले आए। जहां उन्होंने तीन दिन तक कमरे मे बंधक बनाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी तीन दिन बाद वह किशोरी को घर से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे फाटक पर छोड़ गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। आपको बता दें कि थाना फरीदपुर क्षेत्र के एक मजदूर की 15 वर्षीय बेटी के फोन पर अज्ञात कॉल आई। इसके बाद युवक किशोरी से फोन पर बातचीत करने लगा। दोनों की फोन पर बातचीत के दौरान दोस्ती हो गई। पीड़िता ने बताया कि 17 नवंबर को युवक ने फोन करके घर से बाहर बुला लिया। युवक के साथ उसका दोस्त भी था। इसके बाद वह बरेली घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया। बरेली पहुंचने पर दो युवकों ने किशोरी को एक मोहल्ले के बंद घर में बंधक बना लिया। वही किशोरी के परिजनों ने फरीदपुर थाने मे तहरीर दी। 20 नंवबर को किशोरी बदहवास हालत मे घर पहुंची। उसने बताया भोजीपुरा के दोहना पीतमराम का आकिब और मझौआ फर्रखपुर का जुबैर बाइक पर बैठाकर बरेली ले गए। जहां उन्होंने एक कमरे में बंधक बनाकर तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद वह गौसगंज की रेलवे फाटक पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आकिब बहुत जुबैर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। फरीदपुर इंस्पेक्टर हरवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।