फ़र्ज़ी मुक़दमा लिखाने की शिकायत पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान: 8 हफ्ते मे कार्यवाही के दिए आदेश

सहारनपुर – आल इंडिया शिया मुस्लिम महासभा के जिलाध्यक्ष और कर्बला सहारनपुर के प्रबंधक तालिब ज़ैदी ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिख कर शिकायत की थी कि उन्होंने सहारनपुर मे चल रहे कुछ वक़्फ़ घोटालो की जाँच करवाई थी तथा जाँच मे कुछ बहुत बड़े खुलासे हुए जिसमे सहारनपुर के कई बहुचर्चित माफियाओ के फसने की उम्मीद है जिस कारण तालिब ज़ैदी पर कार्यवाही रोकने का दबाव बनाने के लिए भू-माफिया ने महिला का सहारा लेकर और एक पुलिस वाले साठ- गांठ करके फ़र्ज़ी मुक़दमा लिखवा दिया है , शिकायत पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर को 8 हफ्ते के अन्दर मामले की जाँच कराकर कार्यवाही के आदेश दिए है वहीं तालिब ज़ैदी का कहना है कि वह वक़्फ़ माफियाओ के खिलाफ़ लड़ाई जारी रखेंगे।

– सहारनपुर से रविश आब्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *