फतेहगंज पश्चिमी मे आंबेडकर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। डा. भीम राव आंबेडकर की 131वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। डॉ भीमराव आंबेडकर की झांकियों की शोभायात्रा क्षेत्र गांव कुरतरा से निकाली गयी। शोभायात्रा गांव कुरतरा मे घूमते हुए फतेहगंज कस्बा के लोधीनगर चौराहे होते हुए ब्लॉक कार्यालय तक गयी। शोभायात्रा का जगह जगह लोगो ने स्वागत किया। इसके बाद देर शाम को गांव के बरातघर मे एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बक्ताओ ने आंम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समता मूलक समाज बनाने का संकल्प लिया। इसके अलावा आंम्बेडकर के पद चिन्हों पर चलने संकल्प दोहराया। इस मौके पर सैंकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *