जनक जागीर मे बजट की कमी से सड़क निर्माण कार्य अधर मे लटका, डीएम से की मांग

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। मुख्यमंत्री की त्वरित विकास योजना से बन रही सड़क का निर्माण बजट की कमी के चलते अधर मे लटक गया है। ग्रामीणों ने जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग डीएम से की है। ब्लॉक फतेहगंज पश्चिमी के गांव जनक जागीर मे विधानसभा चुनाव की घोषणा से करीब 15 दिन पूर्व मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना से करीब ढाई सौ मीटर मार्ग में आधा सीसी रोड और आधा डामर रोड बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था। वही जिस दिन सड़क का शिलान्यास होना था। उसी दिन आचार संहिता लग गई। चुनाव के बाद क्षेत्र के गांव जनक जागीर शिव मंदिर से शंकर लाल के मकान तक सीसी रोड और नाली निर्माण का काम पूरा हो गया है लेकिन शंकर के मकान से धौंराटांडा मुरारपुर मार्ग तक डामर रोड का निर्माण कार्य रुक गया। एक्सईएन आरके ओझा ने बताया कि बजट की कमी के चलते निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। धनराशि मिलते ही काम पूरा करा दिया जाएगा। वही ग्रामीणों का कहना है कि बरसात से पहले सड़क और नाले का निर्माण नही हुआ तो जनक जागीर सहित दर्जन गांवों का आवागमन बंद हो जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *