प्रेम रावत ने दिया मानवता और शांति का संदेश

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी- प्रेम रावत ने दिया मानवता और शांति का संदेश,शांति मनुष्य की जरूरत ही नहीं बल्कि एक लक्ष्य है शांति पाना मनुष्य का हक है जीवन में अंधेरा ज्ञान रूपी प्रकाश का अभाव है। शांति मनुष्य से दूर नहीं और मनुष्य शांति से दूर नहीं मनुष्य अपने अमूल्य समय को पहचाने यह संदेश शांति दूत ने दिया।

शांति समारोह को संबोधित करते हुए प्रेम रावत ने कहा की शांति मनुष्य की असली जरूरत ही नहीं बल्कि एक लक्ष्य है,संसार के अंदर जो समस्याएं हैं उनका कारण मनुष्य स्वयं है क्योंकि मनुष्य समस्याओं को दूर करने में लगा है, सुख को स्थापित करने में नहीं यदि मनुष्य सच्चे सुख को अपना ले तो समस्या अपने आप दूर हो जाएगी मनुष्य के अंदर अच्छाई और बुराई दोनों हैं। मनुष्य बुराई से कैसे बचें और अच्छाई तक कैसे पहुंचे लोगों को चाहिए की बुराई से बचें और अच्छाई को अपनाएं ,अगर मनुष्य अच्छाई को अपना ले तो बुराई अपने आप दूर हो जाएगी।
दुनिया अंधेरे को दूर करने में लगी है प्रश्न उठता है कि कैसे अंधेरे को हटा सकते हो जबतक तुम लाइट नहीं जलाओगे जब तक प्रकाश नहीं होगा क्योंकि अंधेरा प्रकाश का अभाव है। दुनिया चाहती है की लड़ाइयाँ बंद हो तब तक लड़ाइयाँ खुद नही करोगे तबतक लड़ाइयाँ खत्म नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा कि शांति मनुष्य के अंदर है मनुष्य अगर यह जान ले कि उसका लक्ष्य क्या है तभी जीवन की सार्थकता है जीवन में शांति का अनुभव करना ही मनुष्य का लक्ष्य होना चाहिए जो उसके हृदय में साक्षात विराजमान है। अगर विश्व में शांति लाना चाहते हैं तो हर एक मनुष्य के अंदर शांति लानी होगी उन्होंने कहा कि अगर तुम अपने जीवन में स्वर्ग का अनुभव करना चाहते हो तो अपने अंदर शांति का अनुभव करना सीखो जीवन में शांति पाना मनुष्य का हक है। आगे कहा कि मानवता के नाते मेरा संदेश है कि जिस चीज की मनुष्य को तलाश है उसके अंदर है शांति मनुष्य दूर नहीं और मनुष्य शांति से दूर नहीं अगर तुमको कुछ पाना है तो अपने आप को पाओ तुमको अगर कुछ जानना है तो अपने आप को जानो तुमको अगर कुछ सीखना है तो उस विद्या को सीखो जिस विद्या के अंदर तुम अपने आप तक पहुंच सकते हो इसमें तुम समझ पाओगे कि जीवन मे स्वांस कितनी मूल्यवान है जिसकी वजह से तुम जीवित हो। शांति सन्देश समारोह में केंद्रीय मंत्री सन्तोष गंगवार,मीरगंज विधायक डॉ डी सी वर्मा,उपजिलाधिकारी रोहित कुमार ,चैयरमैन कृष्ण पाल मौर्य डाक्टर अनिलशर्मा, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ,एलआईयू महाबीर सिंह, थाना प्रभारी गोविंद सिंह, चोकी प्रभारी महेन्द्र सिंह चहल, आदि बडी संख्या में करीब दो लाख लोग रहे ।
स्थानीय प्रशासन व सेवादारों सुरक्षाकर्मियों ने अनुशासन से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
– बरेली से सौरभ पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।