प्रेमी से झगड़े के बाद प्रेमिका ने खाया जहर:हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

बरेली। प्रेमी से झगड़े के बाद प्रेमिका ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत की खबर मिलने के बाद से ही उसका प्रेमी फरार है। आपको बता दें कि थाना फरीदपुर क्षेत्र के रामलीला के पास रहने वाली सावित्री देवी दो बच्चों के साथ अपने पति कल्लू से अलग रह रही थी। उसका पड़ोस के ही रहने वाले युवक जगन्नाथ से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिन पहले उसके प्रेमी का किसी दूसरी युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके बाद से वह सावित्री देवी से कम मिलने जुलने आता था। इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। मृतका के रिश्तेदार सीताराम ने बताया कि रविवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद से ही महिला दुखी थी। इसी को लेकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। सोमवार की सुबह महिला की जेठानी लालता देवी उसके घर पहुंची। जहां महिला के मुंह से झाग निकल रहे थे। महिला की हालत बिगड़ते देख उसे जिला अस्पताल भर्ती कराने ला रही थी। इसी बीच रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच-पड़ताल में जुट गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।