प्रेमी संग फरार हुई ससुराल मे रह रही विवाहिता, आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर

बरेली। ससुराल मे रह रही विवाहिता को बहला फुसला कर प्रेमी भगा ले गया। पीड़ित पति ने थाना मीरगंज में तहरीर देकर प्रेमी पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। आपको बता दें कि पड़ोसी जिले की युवती की शादी थाना मीरगंज के गांव के एक युवक से छह माह पूर्व हुई थी। सोमवार को विवाहिता का प्रेमी उसकी ससुराल पहुंच गया। प्रेमी के साथ एक महिला भी आई। विवाहिता ने उन्हे अपना रिश्तेदार बताया। सास मेहमानों के लिए चाय बनाने लगी। तभी मौका देखकर विवाहिता प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने प्रेमी, उसके भाई आदि के खिलाफ कार्रवाई को थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।