पौधारोपण बहुत जरूरी है, पर्यावरण सुरक्षित तो हम भी सुरक्षित

बरेली। विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस के अवसर पर महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया था। मंगलवार को भाजपा द्वारा जहां-जहां वृक्ष लगाए थे। उन सभी जगहों पर जाकर वृक्षों को पानी लगाया और उनकी देख रेख की। कठेरिया ने कहा कि पूरे विश्व में भारत देश की सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य की तुलना किसी भी देश से नहीं की जा सकती। प्राकृतिक सौंदर्य से किसी प्रकार का छेड़छाड़ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगी। उसको सुंदर बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। खुद पेड़ लगाएं तथा औरों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें। युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जयदीप चौधरी ने कहा कि हमारी पूरी टीम लगातार पेड़ों की देखरेख करते हैं और आम जनता से भी अपील करते हैं कि पेड़ अवश्य लगाएं। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा अमरीश कठेरिया एडवोकेट महानगर मंत्री के साथ जगदीप चौधरी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अजय बर्मन, विशाल गुप्ता, हरवंश सेठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।