पौधारोपण कर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

बरेली। वृक्षारोपण पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर द्वारा गुरुवार को पौधरोपण किया गया। सिविल लांइस स्थित पार्क मे महानगर अध्यक्ष डॉ कुलमोहन अरोड़ा के नेतृत्व मे आम, अमरूद, जामुन, अशोक, नीम के पेड़ लगाए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से पांच पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए और पौधों की देखभाल करने की अपील की। शुक्रवार से सभी मंडलो मे मंडल अध्यक्ष द्वारा भी वृक्षारोपण किया जाएगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम मे युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सुधांशु सक्सेना, महामंत्री गौरव गुप्ता, पूर्णेश मिश्रा, उपाध्यक्ष संजीव सिंह, जयदीप चौधरी, मंत्री मुकेश वर्मा, कार्यसमिति सदस्य सुरजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष निखिल राजपूत, लक्ष्य बशिष्ट, मीडिया प्रभारी ललित मोहन मल्होत्रा मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।